Move to Jagran APP

पांच दिनों से लापता युवक का शव नाला किनारे पड़ा मिला

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 45 वर्षीय मोर सिंह अपने बहनोई मंझा की मड़ैया निवासी प्रकाश के घर कई वर्षों से रह रहे थे। मोर सिंह 14 नवंबर को मवेशी चराने गए थे। वापस घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन मोर सिंह का पता नहीं चल सका। प्रकाश ने 16 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम करीब 7 बजे बलीपट्टी रानीगांव के निकट सोतानाला के निकट झाड़ियों में मोर सिंह का शव पड़ा मिला। प्रकाश सिंह ने शव की शिनाख्त की। प्रकाश सिंह ने बताया कि मोर सिंह 14 नवंबर से गायब है। मोर सिंह का विवाह नहीं हुआ है। दारोगा बृजेश तिवारी ने जांच पड़ताल की। दारोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:05 AM (IST)
पांच दिनों से लापता युवक का शव नाला किनारे पड़ा मिला
पांच दिनों से लापता युवक का शव नाला किनारे पड़ा मिला

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : पांच दिनों से घर से लापता युवक का शव सोमवार देर रात सोता नाला के किनारे पड़ा मिला। स्वजनों ने आरोप लगाया है कि गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई रुचि नहीं ली।

loksabha election banner

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 45 वर्षीय मोर सिंह अपने बहनोई मंझा की मड़ैया निवासी प्रकाश के घर कई वर्षों से रह रहे थे। मोर सिंह 14 नवंबर को मवेशी चराने गए थे। वापस घर न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन मोर सिंह का पता नहीं चल सका। प्रकाश ने 16 नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम करीब 7 बजे बलीपट्टी रानीगांव के निकट सोता नाला के निकट झाड़ियों में मोर सिंह का शव पड़ा मिला। प्रकाश सिंह ने शव की शिनाख्त की। प्रकाश सिंह ने बताया कि मोर सिंह 14 नवंबर से गायब है। दारोगा बृजेश तिवारी ने जांच पड़ताल की। दारोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.