बहन संग बाजार जा रहे किशोर की कार से कुचलकर मौत
संवाद सूत्र जहानगंज बहन के साथ दीपावली के लिए बाजार में खरीददारी करने जा रहा 13 वर्षीय ि
संवाद सूत्र, जहानगंज : बहन के साथ दीपावली के लिए बाजार में खरीददारी करने जा रहा 13 वर्षीय किशोर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान बालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल निवासी अनिल का 13 वर्षीय पुत्र सागर शुक्रवार को अपनी बहन निशा के साथ जहानगंज बाजार करने जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे फतेहगढ़ छिबरामऊ मार्ग पर सरकारी कोल्ड के निकट पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर के घायल होने की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए निजी संसाधन से लोहिया अस्पताल ले गए। रास्ते में सागर की मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी पर मां मनसा देवी, बहन पिकी, शिवानी, रुचि तथा निशा का रो रोकर हाल बेहोल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार फतेहगढ़ से छिबरामऊ की ओर तेजी से जा रही थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
मां से जिद करके बाजार गया था सागर
चार बहनों के बीच अकेला सागर शुक्रवार को अपनी मां मनसा देवी से बाजार जाने की जिद करके बहन के साथ गया था। मां ने भीड़ में जाने से मना किया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका लाल वापस लौटकर नहीं आएगा। वही अकेले भाई की मौत के बाद बहने भी रो-रोकर कह रही थी अगर उन्हें पता होता तो वह हरगिज अपने भाई को बाजार नहीं भेजती।