Move to Jagran APP

किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र कंपिल किशोर का शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका दिखा। मामले की सूचना किशोर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:16 PM (IST)
किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप
किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, कंपिल (फर्रुखाबाद): किशोर का शव शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका दिखा। मामले की सूचना किशोर के पिता को दी गई। पिता ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी विजय सिंह के 15 वर्षीय पुत्र विनय का शव गांव के प्रशांत के सरसों के खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर के सहारे लटकता मिला। जिसकी जानकारी स्वजन को ताऊ के पुत्र रिकू ने दी। विनय गांव के ही आरके आदर्श विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक ने दो दिन पूर्व पुत्र पर सबमर्सिबल का पाइप चोरी का आरोप लगाया था। जिस कारण दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था। जिसमें आरोपितों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। गांव के ही कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आपस में समझौता करवाया था। जिसमें विजय सिंह ने आरोपित को 1600 रुपये भी दिए थे। इसी रंजिश के चलते इन लोगों ने विनय को मारकर पेड़ पर लटका दिया। विनय तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया तहरीर मिल गयी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कंपिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि विनय के पिता विजय सिंह की तहरीर पर गांव श्यामपाल सिंह, उनके पुत्र अमित कुमार, आलोक व वीपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सपा के पूर्व विधायक की न्यायालय में वर्चुअल पेशी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सिपाही को खुदकुशी के लिए उकसाने के मुकदमे में शुक्रवार को एमपी-एमएलए न्यायालय में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह की वर्चुअल पेशी कराई गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की है।

फतेहगढ़ कोतवाली में चालक पद पर तैनात सिपाही बृजेंद्र सिंह तोमर का शव उनके सिविल लाइन मढ़ैया स्थित किराए के मकान में मिला था। उनके पुत्र जनपद मैनपुरी शहर कोतवाली के आश्रम रोड निवासी राहुल तोमर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तलाशी के दौरान बृजेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला था। क्राइम ब्रांच के दारोगा ने विवेचना के दौरान सुसाइड नोट को आधार मानते हुए सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए न्यायालय में की जा रही है। शुक्रवार को बांदा जेल से उनकी वर्चुअल पेशी कराई गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.