'सिघासन पर त्रिभुअन साईं। देखि सुरन्ह दुंदुभीं बजाईं'
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद श्री आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की ओर से सोमवार देर शाम भगव
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : श्री आदर्श रामलीला मंडल मानस मंच की ओर से सोमवार देर शाम भगवान राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। भजनों की सरिता के बीच त्रिभुवन के स्वामी को सिघासन पर विराजमान देख श्रद्धालु भावविभोर होकर जयकारे लगाते रहे।
शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में मानस मंच पर आयोजित राज्याभिषेक के लिए भव्य झांकी सजाई गई। ढोलक की थाप पर कलाकारों ने भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। श्रीरामचरित मानस की चौपाई प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा की गूंज के बीच श्रीराम का राजतिलक होते ही जयकारे गूंज उठे। भगवान राम की भूमिका स्वयं दीक्षित, सीताजी शुभ दीक्षित, लक्ष्मणजी गौरांग मिश्रा, भरतजी आयुष पांडेय, शत्रुघ्नजी नैतिक दीक्षित व हनुमानजी की भूमिका देवाशीष मिश्रा ने निभाई। विदित दीक्षित ने भगवान शिव के रूप में प्रभु राम की स्तुति की। स्वरूपों की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर दुर्वासा आश्रम के संत आनंददास जी महाराज, पुरुषोत्तम दास जी महाराज, कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, मंत्री दीपक मिश्रा, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, डॉ. अनुपम दुबे, नवीन मिश्र नब्बू, अखिलेश बाजपेयी, पं.शरद मिश्रा सोनू, सुमित दीक्षित, नरेंद्र नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।