प्रमाण पत्र सरेंडर, अवैध रूप से हो रहा वाहनों का संचालन
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद लॉकडाउन के चलते शासन ने ट्रांसपोर्ट संचालकों को वाहनों के प
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: लॉकडाउन के चलते शासन ने ट्रांसपोर्ट संचालकों को वाहनों के प्रमाण पत्र सरेंडर करने की सुविधा दी थी। संचालकों ने इस पर भी खेल करना शुरू कर दिया। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों के प्रमाण पत्र तो सरेंडर कर दिए, लेकिन वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान शासन की ओर से ट्रांसपोर्टरों को उपयोग में न लाए जा रहे वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र सरेंडर कर रोड टैक्स में राहत का ऑफर दिया था। शासन की योजना का लाभ उठाकर जनपद के लगभग 150 वाहनों के प्रमाण पत्र सरेंडर किए गए। हालांकि इनमें से अधिकांश वाहन सड़कों पर संचालित हैं। ट्रांसपोर्टर लगातार सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
मामले में एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। यदि इस तरह का कोई वाहन पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।