फरवरी में होगी राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद फरवरी में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में राज्य महिला हॉकी प
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फरवरी में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल निदेशक से मिलकर लौटे जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
लखनऊ में खेल निदेशक आरपी शर्मा व प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय से मिलकर आए जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना ने बताया कि स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में फरवरी में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करवाए जाने का आश्वासन खेल निदेशक ने दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। कोविड-19 के चलते वह लोग खेल निदेशक से प्रतियोगिता कराने की अनुमति लेने गए थे। इसके साथ ही उन्होंने जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिले को हॉकी प्रशिक्षण दिए जाने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, प्रतापगढ़, झांसी, अलीगढ़ व मेरठ समेत 12 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।