Move to Jagran APP

चौराहों पर खड़े होकर भाजपाइयों ने गिनाईं पार्टी उपलब्धियां

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद कोरोना प्रकोप के चलते चुनाव आयोग ने रैली व बैठकों पर रोक

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:12 PM (IST)
चौराहों पर खड़े होकर भाजपाइयों ने गिनाईं पार्टी उपलब्धियां
चौराहों पर खड़े होकर भाजपाइयों ने गिनाईं पार्टी उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना प्रकोप के चलते चुनाव आयोग ने रैली व बैठकों पर रोक लगा रखी है। इसके बीच भाजपा ने चुनावी प्रचार का नया तरीका अपनाया है। पूरे जिले में एक साथ प्रमुख चौराहों पर पांच-पांच कार्यकर्ता खड़े होकर लोगों से सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए समर्थन मांग रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार शाम को पांच बजे से छह बजे के बीच प्रमुख चौराहों पर पांच-पांच भाजपा कार्यकर्ता हाथों में सरकार की उपलब्धियां लिखीं तख्तियां पकड़कर खड़े हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, पियूष त्रिपाठी, अभिषेक त्रिवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आवास विकास तिराहे पर पोस्टर लेकर खड़े हुए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि शहर के सभी तिराहों व चौराहों पर पांच-पांच की संख्या में खड़े होकर प्रचार शुरू किया गया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता आदि अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहे। नवाबगंज चौराहे पर विधायक व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज सहित पांच कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर प्रचार किया। दो अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

संवाद सूत्र, कमालगंज : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय थाना पुलिस ने अपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

पुलिस ने महरूपुर रावी निवासी अपराधिक प्रवृत्ति के युवक राजू गिहार और मोहल्ला लोहिया नगर निवासी विनय जाटव हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के मुताबिक विनय के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी गैंगस्टर, जिलाबदर तथा गुंडा एक्ट के कई मुकदमे हैं। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं तथा दोनों का समाज के लोगों में भय व्याप्त है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.