तिरंगा यात्रा में गूंजे जय जय श्रीराम के नारे
संवाद सूत्र, कमालगंज : तिरंगा स्वाभिमान रैली में वंदे मातरम व जय जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाक
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 06:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, कमालगंज : तिरंगा स्वाभिमान रैली में वंदे मातरम व जय जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाकर डीजे की धुन पर युवा जमकर झूमे।
युवा परिषद व विश्व ¨हदू महासंघ के युवाओं ने कस्बे में तृतीय तिरंगा स्वाभिमान यात्रा निकाली। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने वंदे मातरम, जय श्री राम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। डीजे पर देश भक्ति गीतों की धुन पर भाव विभोर युवा जमकर झूमे। आरपी डिग्री कॉलेज के मैदान से यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य मार्ग होते हुए तपस्या बाग में यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान सौरभ द्विवेदी, मोहित चौहान, सत्यम, विवेक, राघव, राहुल, अंकित, आवेश, नितिन व रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें