राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए सूफिया का चयन
संवाद सूत्र कमालगंज राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित मंडल
संवाद सूत्र, कमालगंज : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित मंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में श्रीफिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा सूफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सूफिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कानपुर चुन्नीगंज स्थित जीआइसी में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कस्बे के श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा सूफिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षक रजनीश शिवा ने बताया कि 31 अक्टूबर को जीआइसी राजेपुर में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सूफिया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। शुक्रवार को कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय में प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ ही सूफिया का चयन 12 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सूफिया कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मोहम्मद खालिद की पुत्री हैं, पिता मजदूरी करते हैं। चार बहनों व एक भाई में सूफिया चौथे नंबर की है।