Move to Jagran APP

मुख्यालय का कोविड अस्पताल भी देख लीजिए मुख्यमंत्री जी

जागरण संवाददाता इटावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद में आएंगे। हालांकि वे मुख्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 10:45 PM (IST)
मुख्यालय का कोविड अस्पताल भी देख लीजिए मुख्यमंत्री जी
मुख्यालय का कोविड अस्पताल भी देख लीजिए मुख्यमंत्री जी

जागरण संवाददाता, इटावा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद में आएंगे। हालांकि वे मुख्यालय पर नहीं आएंगे। वे सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आएंगे। यहां पर कोविड-19 से लेकर सभी स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को जनपद में काफी अहम माना जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री का जनपद में आना स्वास्थ्य विभाग की दृष्टि से अच्छा माना जा रहा है। हालांकि लोगों का यह मानना था कि मुख्यमंत्री को शहर के बाबा भीमराव आंबेडकर जिला अस्पताल को भी देखना चाहिए। यहां पर बनाए गए 100 शैय्या महिला विग एल-2 अस्पताल का भी निरीक्षण करना चाहिए। हालांकि इस अस्पताल का निरीक्षण गुरुवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व उससे पहले नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव हेमंत राव कर चुके थे। वो बात अलग है कि यहां पर केवल निरीक्षण के समय मात्र 11 मरीज ही भर्ती थे। जिनकी संख्या शुक्रवार को घटकर केवल 10 रह गई। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर यहां भी तैयारियां की जाती रहीं।

loksabha election banner

एक सप्ताह में ठीक हो गए सारे मरीज

एल-2 अस्पताल में 10 दिन पहले करीब 150 मरीज भर्ती थे, आलम यह था कि प्रतिदिन मरीजों को यहां पर भर्ती किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई का कोविड अस्पताल फुल हो जाने के कारण मरीज वापस लौट कर यहीं पर आकर भर्ती हो रहे थे। लेकिन उसके बाद वीआइपी दौरे जैसे शुरू हुए मरीजों को अचानक ठीक कर दिया गया और घर वापस जाने के लिए कह दिया गया। नतीजा यह हुआ कि एक सप्ताह में ही उनकी संख्या घटकर 50 से नीचे आ गई और शुक्रवार को केवल सात मरीज रह गए। इन आंकड़ों पर एल-2 अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक जाटव कहते हैं कि इस अस्पताल में एल-2 लेवल के मरीजों को आना चाहिए था लेकिन शुरुआत में आपाधापी में हर तरह का मरीज आ गया। बाद में इनको अलग-अलग किया गया। कुछ लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं थी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। जो गंभीर बीमारी वाले थे उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। खास बात यह है कि यहां पर गत पांच दिन से एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.