टेंपो पलटने से युवक की मौत, दो घायल
संवाद सूत्र, शमसाबाद : कस्बा से न्यामतपुर भकुसी जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर ढाई घाट रोड
संवाद सूत्र, शमसाबाद : कस्बा से न्यामतपुर भकुसी जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर ढाई घाट रोड पर पलट गया। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।
न्यामतपुर भकुसी निवासी अकील (35) के हैबतपुर गढि़या निवासी रिश्तेदार का शुक्रवार को देहांत हो गया था। वह वहां गए थे। देर शाम वह टेंपो से अपने घर लौट रहे थे। ढाई घाट पर गांव कटरा के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अकील, मेहताब व सलीम दब गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी लेकर पहुंचे। अकील की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अकील की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अकील के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है।