Move to Jagran APP

संघ के स्वयं सेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी अमृतपुर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गूजरपुर स

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:35 PM (IST)
संघ के स्वयं सेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
संघ के स्वयं सेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गूजरपुर से राजेपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली। राजेपुर राजकीय बालिका इंटर कालेज में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक प्रवीण के नेतृत्व में गूजरपुर से राजपुर, अमृतसर होते हुए कस्बा राजेपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में साथ चल रहे भारत माता चित्र लगे रथ को रोककर कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। सह अभियान प्रमुख अनिल, विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, श्याम मोहन, रोहित नंदन, सुमित अवस्थी, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, विजय वर्मा सहित अनेकों लोगों ने भारत माता की आरती की। इस अवसर पर विजय वर्मा ने झांसी की रानी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आजादी चरखे से नहीं हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद मिली है। जिसे बरकरार रखने के लिए हम सब को सजग रहना होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान चंद्रशेखर आजाद, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मौजूद कार्यकर्ता देशभक्ति के गीत तथा जयकारे लगा रहे थे। अमृत महोत्सव पर आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे। राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम व अमृतपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह परिहार तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.