Move to Jagran APP

मास्क न लगाने पर वसूला 34.32 लाख का जुर्माना

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर जनपद में चलाए गए अभियान में पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 07:48 PM (IST)
मास्क न लगाने पर वसूला 34.32 लाख का जुर्माना
मास्क न लगाने पर वसूला 34.32 लाख का जुर्माना

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर जनपद में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 16,685 लोगों को बगैर मास्क घूमने में पकड़ा। इन लोगों के चालान में 34,32,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जब शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने पर 428 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जब कि 991 लोगों को गिरफ्तारी कर मुचलके पर छोड़ा गया।

loksabha election banner

जिले के लोगों के मास्क लगाने की आदत नहीं डाली, लेकिन पुलिस का राजस्व जरूर बढ़ा दिया। यह स्थिति तब है जब पुलिस अधिकारी हों या फिर प्रशासनिक अधिकारी। सामाजिक संगठन के लोग हों या फिर स्वास्थ्य कर्मचारी। सभी लोग शारीरिक दूरी बनाएं रखना और मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने को जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया। बार-बार नियमों का अंदेखा करने पर पुलिस अधिकारियों ने जुर्माना वसूलने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद यातायात पुलिस और थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर बगैर मास्क के घूमने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के आदेश पर विगत सप्ताह भर से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस बगैर मास्क में 34.32 लाख का जुर्माना वसूला। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.