Move to Jagran APP

आरी वाल की लंबाई कम करने से दुर्घटना का खतरा

संवाद सूत्र शमसाबाद ओवरब्रिज निर्माण में अधिकारी खेल कर रहे हैं। एक तरफ आरी वाल की

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:15 PM (IST)
आरी वाल की लंबाई कम करने से दुर्घटना का खतरा
आरी वाल की लंबाई कम करने से दुर्घटना का खतरा

संवाद सूत्र, शमसाबाद : ओवरब्रिज निर्माण में अधिकारी खेल कर रहे हैं। एक तरफ आरी वाल की लंबाई कम कर दी है। जिससे वाहनों के चालकों को उतरने तथा चढ़ने में समस्या हो जाएगी। दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहेगी।

loksabha election banner

शुकरुल्लाहपुर रेलवे लाइन पर सेतु निगम ओवर ब्रिज का निर्माण करा रहा है। इस ओवरब्रिज को मार्च 2021 में पूर्ण हो जाना था, लेकिन विभागीय समस्याओं के चलते अभी एक वर्ष और लगने की संभावना है। इस समय ओवरब्रिज पर चढ़ने उतरने को आरी वाल बनाई जा रही है। पूर्व की तरफ आरीवाल की लंबाई 165 मीटर कर दी गई है, वहीं पश्चिम की तरफ 125 मीटर ही रखी गई है। जिससे पुल पर चालकों द्वारा वाहन चढ़ाने तथा उतारने में समस्या रहेगी। कुछ चालकों का कहना है कि ढाल अधिक होने के कारण दुर्घटना होने की भी संभावनाएं बनी रहेंगी। सेतु निगम के अधिकारियों ने पहले नाप के अनुसार ही खोदाई कराई, बाद में उसको कम कर दिया। इस संबंध में सेतु निगम के सहायक अभियंता आरएस वर्मा ने बताया पूर्व की तरफ पुल की ऊंचाई अधिक हो जाने के कारण आरीवाल 165 मीटर लंबा किया गया, पश्चिम की ऊंचाई कम हो गई है, इसलिए इधर कम कर दी गई है। इसके बाद भी दोनों तरफ 20-20 मीटर रिटर्निंग वाल भी बनाई जाएगी। अभी दो महीने से अधिक काम समाप्त होने में लगेगा। उसके बाद रेलवे और सेतु निगम संयुक्त रूप से तीन पिलर और बनाएंगे। अभी रेलवे द्वारा कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इसके चलते एक साल से अधिक लगने की संभावना है। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि आरी वाल दोनों तरफ बराबर बनने चाहिए थे, जो मानक में हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बाद में ग्रामीणों को ही परेशानी उठानी पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.