पंचायतों की प्रगति शून्य, सभी वीडीओ का वेतन रोका
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जन योजना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सूचना बोर्ड की फोटो के
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जन योजना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सूचना बोर्ड की फोटो के अलावा प्लान प्लस वेबसाइट पर आगामी वित्तीय वर्ष की ग्राम पंचायत विकास योजना वेबसाइट पर अपलोड की जानी है। वहीं ग्राम पंचायत की मासिक पुस्तिका बंद कर प्रिया साफ्ट पर फीड की जानी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक माह ही बचा है। इसके बावजूद स्थिति यह है कि कई ब्लाकों की विभिन्न मदों में प्रगति शून्य है। जिला पंचायतराज अधिकारी अमित त्यागी ने ब्लॉकवार समीक्षा के बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों का फरवरी का वेतन रोक दिया है।
विगत शनिवार को उपनिदेशक पंचायती राज एसके ¨सह ने अपने दौरे में विभागीय कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान प्लान प्लस और प्रिया साफ्ट फी¨डग पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सभी ब्लाकों में फी¨डग की खराब स्थिति पर डीपीआरओ से नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को डीपीआरओ ने समीक्षा का कार्यवृत्त जारी कर सभी एडीओ पंचायत को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी जारी कर दी है। सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोके जाने का भी आदेश किया गया। ब्लॉक - कुल ग्राम पंचायत - फोटो अपलो¨डग - प्लान प्लस - मासिक पुस्तिका
बढ़पुर - 59 - 2 - 1 - 3
कायमगंज - 87 - 13 - 0 - 0
कमालगंज - 118 - 67 - 11 - 10
मोहम्मदाबाद - 89 - 18 - 9 - 3
नवाबगंज - 70 - 33 - 0 - 0
राजेपुर - 81 - 14 - 0 - 0
शमशाबाद - 96 - 57 - 1 - 0
कुल - 600 - 209 - 22 - 18