एसपी के साथ दौड़ने में हांफ गए पुलिस कर्मी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में होने वाली पुलिस कर्मियों
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में होने वाली पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने दौड़ लगवाई तो तोंद वाले पुलिस कर्मी कुछ ही देर में हांफने लगे। परेड के बाद एसपी ने लाइन में स्थिति कार्यालयों की स्थिति जांची। खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
पुलिस लाइन में स्थिति परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मी एकत्र हुए। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की वर्दी चेक की। कुछ पुलिस कर्मी वर्दी को ठीक से नहीं पहने थे। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। परेड में पुलिस कर्मी हांफ गए। जब एसपी पुलिस कर्मियों के साथ दौड़े तो कुछ तोंद वाले पुलिस कर्मी पसीने-पसीने हो गए और वह लोग दौड़ की लाइन में सबसे पीछे हो गए। परेड के बाद एसपी ने लाइन में स्थिति एनपी शाखा, क्वार्टर गार्ड आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। खामियों मिलने पर एसपी ने क्लास लगाई और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। मेस में एसपी ने भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी। एसपी के निरीक्षण में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर सीओ रामलखन सरोज, प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली मौजूद रहे।