रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों ने चालक को धुना, हंगामा
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद स्थानीय डिपो में अनुबंधित बस गुरुवार को इटावा से आकर बैक हो
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्थानीय डिपो में अनुबंधित बस गुरुवार को इटावा से आकर बैक हो रही थी। यात्रियों की भीड़ एक साथ सीट घेरने को बस में चढ़ने लगी तो चालक ने उसे हड़का दिया। इसी बात पर विवाद होने पर हाथापाई व मारपीट शुरू हो गई। चालक की नाक से खून निकल आया। इस पर अन्य रोडवेज कर्मी भी एकजुट हो गए। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया।
अनुबंधित बस फर्रुखाबाद-इटावा मार्ग पर चलती है। चालक नीरज बस बैक कर रहा था। सवारियों की खासी भीड़ थी। लोग एक साथ बस में चढ़ने लगे। परिचालक चमन कुमार ने यात्रियों को मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर चालक ने यात्रियों को हड़का दिया। इसी पर विवाद हो गया। हाथापाई व मारपीट होने लगी। घूंसा लगने से चालक की नाक से खून बहने लगा। इस पर अन्य रोडवेज कर्मी एकत्र हो गए। विवाद करने वाले यात्री कन्नौज के निवासी थे, वह खिसक गए। एक महिला यात्री रोडवेज कर्मियों से भिड़ गई। चीता मोबाइल के सिपाही भी आ गए। महिला का रौद्र रूप देखकर रोडवेज कर्मी शांत हो गए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। स्टेशन प्रभारी ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि यात्री व चालक में विवाद हुआ था। समझौते के बाद मामला शांत हो गया। 11 दिन पहले मारपीट में घायल महिला की मौत
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 11 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों लोगों की ओर से जवाबी तहरीर दी गई थी। मारपीट में घायल एक महिला का इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव गांधी नगर तकीपुर निवासी रमेशचंद्र की पत्नी संतर कुमारी के साथ गांव के ही निवासी लालाराम, अर्जुन कुमार, शेखर व विमलेश कुमार ने मारपीट कर दी थी, जिससे रमेश की पत्नी संतर कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान 11 दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।