11 किसानों को मुआवजा मिलने पर ओवरब्रिज का काम शुरू
संवाद सूत्र शमसाबाद सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज जमीन अधिग्रहण में 36 किसानो
संवाद सूत्र, शमसाबाद : सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज जमीन अधिग्रहण में 36 किसानों में 11 किसानों को मुआवजा मिला गया। इसके बाद काम शुरू करा दिया गया।
शुकरुल्लाहपुर रेलवे क्रॉसिग पर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। अधिग्रहण में भूमि तथा बनी दुकानें आ रही हैं। मुआवजे को लेकर किसानों ने काम रुकवा दिया था। उसके बाद राजस्व टीम ने पैमाइश की। दुकानदारों व किसानों ने कम मुआवजा मिलने की बात कहकर काम नहीं होने दिया। जिसके बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने 18 किसानों के मुआवजा की चेक बना दीं। जिसमें 11 किसान चेक प्राप्त कर चुके हैं। इसके बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने पिलर के लिए गड्ढा खोदवाना शुरू कर दिया। सेतु निगम के जेई आरएस वर्मा ने बताया क्रॉसिग के पूर्व की तरफ के किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। उधर से कार्य शुरू करा दिया गया है। पश्चिम तरफ के दुकानदारों के मुआवजा की कार्रवाई चल रही है।