Move to Jagran APP

लापता किशोरी का शव छह दिनों बाद गंगा में उतराता मिला

संवाद सूत्र राजेपुर घर से गायब किशोरी का शव छह दिन बाद कमालगंज के निकट गंगा में उत

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:57 PM (IST)
लापता किशोरी का शव छह दिनों 
बाद गंगा में उतराता मिला
लापता किशोरी का शव छह दिनों बाद गंगा में उतराता मिला

संवाद सूत्र, राजेपुर : घर से गायब किशोरी का शव छह दिन बाद कमालगंज के निकट गंगा में उतराता मिला। किशोरी छत से रस्सी के सहारे घर से चली गई। घर में किशोरी के न मिलने पर स्वजन ने खोजबीन की, तो गंगा के किनारे किशोरी के कपड़े व चप्पल मिले, जिससे किशोरी के गंगा में डूबने की आशंका में गोताखोरों ने खोजबीन की।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के गांव कुसुमापुर निवासी सुरेंद्र पाल की 16 वर्षीय पुत्री अनामिका नौ सितंबर की रात घर की छत से रस्सी के सहारे उतरकर लापता हो गई। सुबह जब स्वजन उठे तो अनामिका घर नहीं मिली और छत पर रस्सी लटकी मिली। खोजबीन की तो गंगा के किनारे कपड़े व चप्पल पड़ी मिली। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में खोजबीन कराई, लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा। छह दिन बाद अनामिका का शव कमालगंज क्षेत्र में गंगा में उतराता मिला। स्वजन ने शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि स्वजन ने अनामिका की शिनाख्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.