Move to Jagran APP

मोमबत्ती के जरिए फैला रहीं समृद्धि का उजियारा

संवाद सूत्र कमालगंज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। बस जरूरत है जज्बे की। घर और परिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:10 PM (IST)
मोमबत्ती के जरिए फैला रहीं समृद्धि का उजियारा
मोमबत्ती के जरिए फैला रहीं समृद्धि का उजियारा

संवाद सूत्र, कमालगंज : महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। बस जरूरत है जज्बे की। घर और परिवार आर्थिक रूप से ऐसा कमजोर था कि गृहस्थी की गाड़ी चलाना मुश्किल था। ऐसे में शकुंतला देवी आगे आईं और महिलाओं का समूह बनाया। महिलाओं का यह समूह मोमबत्ती बना रहा है। पहले साल तो संघर्षों में चला यह समूह अब अच्छी कमाई कर रहा है। समूह की महिलाएं समृद्ध हो रही हैं।

loksabha election banner

ब्लॉक के गांव नरायनपुर गढि़या में चल रहे धनलक्ष्मी समूह की कोषाध्यक्ष शकुंतला ने बताया करीब तीन वर्ष पूर्व गांव में ब्लॉक की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें हरदोई से आए अधिकारी इंद्रपाल ने स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी थी। उससे प्रेरित होकर उन्होंने गांव की राधा के साथ मिलकर 10 महिलाओं का समूह गठित किया। छोटी-छोटी बचत से पूंजी बनाई। पहली बार प्राप्त हुए रिवाल्विग फंड के 15,000 रुपये से वर्ष 2018 में मोमबत्ती बनाने का काम शुरू किया था। फर्रुखाबाद से मोम, धागा व रैपर आदि लाते हैं। दिन में समूह की सभी महिलाएं घर के काम करती हैं। शाम ढलने के बाद करीब आठ बजे समूह की महिलाएं एकत्रित होकर मोमबत्ती बनाने एवं पैकिग का काम करती हैं। समूह 1000 मोमबत्ती प्रतिदिन बना रहा

पहली वर्ष तो कुछ खास नहीं मुनाफा नहीं हुआ लेकिन उसके अगले वर्ष मोमबत्ती बेचकर प्राप्त धन घर के खर्च के काम आया। दीपावली के लिए इस वर्ष भी समूह करीब 1000 मोमबत्ती प्रतिदिन बना रहा है। दस मोमबत्ती के पैकेट तैयार किये जा रहे हैं। जिनका 15 व 20 रुपये मूल्य है, जिसे बेचकर होने वाले लाभ से समूह की सभी महिलाओं को दीपावली त्योहार के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि नरायनपुर गढि़या का समूह मोमबत्ती बनाने का कार्य कर रहा है। प्रधानों के माध्यम से मोमबत्ती की बिक्री कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.