खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, फाय¨रग
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : खेत पर कब्जे को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसक
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : खेत पर कब्जे को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर गोलीबारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को तमंचा सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बैठाया गया है। पुलिस ने 11 नामजद सहित 36 लोगों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रानीगढ़ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान स्व.सनमान ¨सह यादव के पुत्रों एवं जवाहरलाल राजपूत के बीच करीब 16 बीघा भूमि पर स्वामित्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पूर्व प्रधान के पुत्र राजीव यादव आदि सुबह विवादित खेत में जबरन आलू की फसल बोने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और खेतों में जमकर गोलीबारी हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जवाहरलाल राजपूत व उनके परिजनों ने गांव के ही जगदीश यादव को पकड़कर पुलिस को सौंपा। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी मिल गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गांव में घूमकर लोगों को पुन: विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कई लोगों की तलाश में दबिश दी गई। जवाहरलाल की तहरीर पर राजीव यादव, उनके भाई संजीव यादव, प्रवीन यादव, संतोष यादव, परिवारी राजपाल, धर्म¨सह, रामविलास, जगदीश, मुखराम ¨सह, रामतीर्थ, रामसोबरन व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें खेत पर जबरन कब्जे का प्रयास करने, आलू की फसल बो देने, मना करने पर जान से मारने की धमकी देने व फाय¨रग करने का आरोप लगाया गया है। जवाहरलाल की तहरीर पर दूसरा मुकदमा जगदीश यादव के खिलाफ तमंचा बरामदगी का लिखा गया है। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि वादी पक्ष के नाम से राजस्व रिकार्ड में सोमवार को ही भूमि अंकित की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी जबरन आलू की फसल बोने पहुंच गए। इसी पर फाय¨रग हुई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार है। जांच की जा रही है। सीओ सिटी रामलखन सरोज ने थाने पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।