किशोर ने घर में फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र कमालगंज कपड़े खरीदने के लिए रुपये न मिलने से क्षुब्ध किशोर ने घर में फांसी लग
संवाद सूत्र, कमालगंज : कपड़े खरीदने के लिए रुपये न मिलने से क्षुब्ध किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा से सटी हुई महरूपुर रावी गिहार बस्ती निवासी स्व. मनोज गिहार के 16 वर्षीय पुत्र साहिल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मनोज कुमार की करीब सात वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। एक भाई व एक बहन है। बहन साहिबा की बस्ती में शादी हुई है। मां संगीता प्राइमरी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। साहिल ने मां से कपड़े खरीदने के लिए रुपये मांगे थे। मां ने 500 रुपये दे दिए थे, वह 200 रुपये और देने की जिद कर रहा था। मां काम से चली गई। दोपहर करीब एक बजे साहिल घर पर अकेला था, तभी उसने घर के कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मां के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।