यूपी में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर होगा काम
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी की बैठक शुक्रवार को नितगंजा दक्षिण स्थित एक ध
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आम आदमी पार्टी की बैठक शुक्रवार को नितगंजा दक्षिण स्थित एक धर्मशाला में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शफीक मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, कागजों में ही युवाओं को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान सपा, भाजपा व बसपा के 70 कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष करीम अहमद सिद्दीकी व कुंवरदीप सिंह आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें