लापता किशोरी के कपड़े गंगा किनारे मिले
संवाद सूत्र राजेपुर छत से रस्सी के सहारे किशोरी घर से चली गई। घर में किशोरी के न
संवाद सूत्र, राजेपुर : छत से रस्सी के सहारे किशोरी घर से चली गई। घर में किशोरी के न मिलने पर स्वजनों ने खोजबीन की। गंगा के किनारे किशोरी के कपड़े व चप्पल मिली। किशोरी के गंगा में डूबने की आशंका में गोताखोरों ने खोजबीन की।
थाना क्षेत्र के गांव कुसुमापुर निवासी सुरेंद्र पाल की 16 वर्षीय पुत्री अनामिका बुधवार रात घर की छत से रस्सी के सहारे उतरकर लापता हो गई। सुबह जब स्वजन उठे तो अनामिका घर नहीं मिली और छत पर रस्सी लटकी मिली। स्वजन ने खोजबीन की तो गंगा के किनारे कपड़े व चप्पल पड़ी मिली। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में खोजबीन कराई, लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों से पूछताछ करने पर पता लगा है कि अनामिका बीए की छात्रा है और राजेपुर में कोचिग के लिए कह रही थी। स्वजनों ने कोचिग जाने से इंकार कर दिया। किशोरी के गंगा में डूबने की आशंका है। शुक्रवार को गोताखोर बुलाकर दोबारा तलाश कराई जाएगी।