Move to Jagran APP

विधिक जागरूकता के नाम पर सरकारी योजना की घुट्टी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद महिलाओं व छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM (IST)
विधिक जागरूकता के नाम पर सरकारी योजना की घुट्टी
विधिक जागरूकता के नाम पर सरकारी योजना की घुट्टी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महिलाओं व छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के नाम पर शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकांश अधिकारियों का फोकस विभागीय योजनाओं और उनके सफल क्रियांवयन के लिए अपनी पीठ खुद ठोंकने पर रहा। मुख्य अतिथि व राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला परिवार पर बोझ बने बिना अपना व अपने बच्चों का जीवन यापन कर सकती है। हमें महिलाओं को सशक्त करने में उनकी मदद करनी है। मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ने कहा कि बालिका किसी भी समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है। महिला शिक्षित होती है तो वह कम से कम दो परिवार और तीन पीढि़यों को शिक्षित करने में सहयोग करती है। सिविल जज सीनियर डिवीजन विनीता सिंह ने महिला अधिकारों के संरक्षण को बने विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। परियोजना निदेशक डीआरडीए राजमणि वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार बघेल व सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने किया। इस अवसर पर जीजीआइसी की छात्राओं के अलावा विभिन्न विकासखंडों से बुलाई गईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी काफी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी विनीता सारथी ने महिलाओं की सहायता के लिए संचालित टोल फ्री नंबर 112 व 1090 की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। महिला चिकित्सक डा. जूही पाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा निश्शुल्क प्रसव व अन्य योजनाओं के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दीं। अधिवक्ता उमा मिश्रा ने विभिन्न कानूनों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.