समर कैंप में बच्चे सीख रहे क्राफ्ट बनाना
समर कैंप में बच्चों को कागजों से क्राफ्ट बनाने
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:35 PM (IST)
समर कैंप में बच्चे सीख रहे क्राफ्ट बनाना
संवाद सूत्र, कमालगंज : समर कैंप में बच्चों को कागजों से क्राफ्ट बनाने, चित्र बनाकर रंग भरने व घड़े को रंग कर सुंदर बनाना सिखाया गया।
कन्या प्राथमिक विद्यालय खुदागंज में शनिवार को आयोजित समर कैंप में प्रधानाध्यापक विजय पाल सिंह एवं सहायक अध्यापक विकास त्रिपाठी ने बच्चों को कागजों से विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट बनाने के साथ ही घड़े को रंग कर उसे सुंदर बनाने एवं चित्रों को बनाकर रंग भरने का हुनर सिखाया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल ने बताया समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाता है। फूलसिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें