गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ा
संवाद सहयोगी अमृतपुर गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदे बाढ़ की आशंका से ि

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के बाशिदे बाढ़ की आशंका से चितित हो गए हैं। सोतानाला में पानी बढ़ने से मंझा की मड़ैया गांव के लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।
गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 135.50 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से 32900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर विलोगेज है। खोह हरेली व रामनगर से 3479 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरसिगपुर कायस्थ, ऊगरपुर, कुडरी सारंगपुर, सुंदरपुर, तीसराम की मड़ैया, करनपुर घाट गांव के बाशिदे बाढ़ की आशंका से चितित हो गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सोतानाला में पानी बढ़ गया है, जिससे मंझा की मड़ैया गांव के लोग नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।
Edited By Jagran