ट्रैक्टर पर चढ़ते वक्त पैर फिसला, युवक घायल
संसू कमालगंज जनपद कन्नौज स्थित तालग्राम में रोहली मेला में दर्शन करने जा रहा युवक चलते ट्रै
संसू, कमालगंज : जनपद कन्नौज स्थित तालग्राम में रोहली मेला में दर्शन करने जा रहा युवक चलते ट्रैक्टर पर चढ़ते वक्त गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के पैर से गुजर जाने से वह घायल हो गया। साथियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जनपद हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी 22 वर्षीय रजनीश शनिवार को परिवार के लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कन्नौज स्थित तालग्राम में रोहली स्थित झारा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। करीब 11.30 बजे भोजपुर स्थित बघार के निकट रजनीश लघुशंका के लिए ट्रैक्टर ट्राली से उतर गया था। अचानक चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। जिससे रजनीश भागते हुए ट्रैक्टर में चढ़ने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर उसके पैर से गुजर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।