Move to Jagran APP

हड़ताल से लौटे आठ कर्मचारियों ने संभाली एंबुलेंस की कमान

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी अब टूटने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 07:35 PM (IST)
हड़ताल से लौटे आठ कर्मचारियों ने संभाली एंबुलेंस की कमान
हड़ताल से लौटे आठ कर्मचारियों ने संभाली एंबुलेंस की कमान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी अब टूटने लगे हैं। आठ कर्मचारी शनिवार को लखनऊ से लौट आए और एंबुलेंस की कमान संभाल ली। एंबुलेंस के जिला प्रभारी का दावा है कि सभी एंबुलेंसों का संचालन होने लगा है।

loksabha election banner

कर्मचारी एंबुलेंस की चाबी सौंपकर लखनऊ चले गए थे। मरीजों की सहूलियत के लिए नए लोगों की भर्ती की गई। जब कि सीएमओ ने ईएमटी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इंटर्न फार्मासिस्ट अविनाश सिंह परिहार, जोश्वा चरन, स्वयं कटियार, नेहा माथुर, अविरल कटियार, सागर शुक्ला, सुशील कुमार, पितांबर, विजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अनुज कुमार, संदीप कुमार और रवि की ड्यूटी लगा दी। शनिवार को आठ कर्मचारी लखनऊ से लौट आए और एंबुलेंस की कमान संभाल ली। माना जा रहा है कि देर रात तक और कर्मचारियों के वापस आने की संभावना जताई जा रही है। एंबुलेंस के जिला प्रभारी सौरभ चौहान ने बताया कि सभी एंबुलेंस का संचालन होने लगा है। 108 पर कॉल करने पर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। दो एंबुलेंस हुई खराब

लोहिया अस्पताल परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस खराब हो गईं। मिस्त्री को बुलाकर एंबुलेंस ठीक कराई गईं। बताया गया कि एंबुलेंस की बैट्री डिस्चार्ज हो गई थी।

कंडम एंबुलेंस हटाई गईं

लोहिया अस्पताल परिसर में खड़ी 16 कंडम एंबुलेंस हटाकर क्रेन से सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी करा दी गईं हैं। कंडम एंबुलेंस हटाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.