Move to Jagran APP

नाला चोक होने से सड़क पर भरा पानी, लोग हो रहे परेशान

शहर में जलभराव की समस्या आम बात हो गई है। पहले बारिश में पानी भरता था अब आएदिन नाले चोक होने से सड़कें लबालब हो जाती हैं। शनिवार सुबह ऐसा ही नजारा नाला मछरट्टा का था। पूर्व विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यालय के सामने सड़क पर जबरदस्त जलभराव हो गया। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:20 AM (IST)
नाला चोक होने से सड़क पर भरा पानी, लोग हो रहे परेशान
नाला चोक होने से सड़क पर भरा पानी, लोग हो रहे परेशान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर में जलभराव की समस्या आम बात हो गई है। पहले बारिश में पानी भरता था अब आएदिन नाले चोक होने से सड़कें लबालब हो जाती हैं। शनिवार सुबह ऐसा ही नजारा नाला मछरट्टा का था। पूर्व विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यालय के सामने सड़क पर जबरदस्त जलभराव हो गया। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

prime article banner

शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा तिराहे के निकट पूर्व विधायक विजय सिंह व पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह का कार्यालय है। उसी के सामने सुबह जबरदस्त जलभराव हो गया। तिराहे पर अक्सर नाला चोक हो जाता है। पानी का बहाव इतना तेज था कि नाले की गंदगी सड़क पर आ गई। स्कूली बच्चों व महिलाओं को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। जलभराव की जानकारी पालिका कर्मियों को दी गई। काफी देर बाद कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दरअसल नाला मछरट्टा पर नाला चोक हो गया है। पालिका कर्मियों को इसकी जानकारी पहले से ही दी गई थी, लेकिन पालिका कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। नाला मछरट्टा तिराहा-पक्कापुल मार्ग के नीचे नाला बह रहा है। इस कारण पालिका ने कई चेंबर बना रखे हैं। यह समस्या दशकों पुरानी है। ठोस समाधान न हो पाने से अक्सर जलभराव होता है। नागरिकों ने नाले की पूरी तरह सफाई कराकर समस्या हल कराने की मांग की। पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि नाला खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.