कुत्तों के हमले से हिरन घायल
संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा की कटरी में वन में घूम रहे हिरन को कुत्तों ने हमला कर घ
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा की कटरी में वन में घूम रहे हिरन को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वन दारोगा ने हिरन को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर की कटरी में वन विभाग ने करीब पांच वर्ष पहले पौधरोपण किया था। घने वन में कई हिरन आ गए हैं। शुक्रवार को कुत्तों ने हिरन पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन को बचाया। वन दारोगा मान¨सह ट्रैक्टर-ट्रॉली से घायल हिरन को राजेपुर पशु अस्पताल ले गए। पशु चिकित्सक डॉ. डीके सचान ने घायल हिरन का इलाज किया। वन दारोगा ने बताया कि कुत्तों ने हमला कर हिरन को घायल कर दिया है। हिरन का इलाज कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें