फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता महिला का शव
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शादी के तीन माह बाद नव विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शादी के तीन माह बाद नव विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके के लोगों ने हंगामा कर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी रामू की पत्नी उपासना का शव फंदे पर लटका मिला। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चीटन नगला निवासी मृतका के पिता देशराज ने बताया कि उन्होंने पुत्री उपासना की शादी 19 मई को की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि सावन में जंजीर और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारकर पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पति रामू के अलावा गणेश, सोनकली, नाहर सिंह, ब्रह्मानंद, योगेंद्र, सुनील के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।