लखनऊ की डीसीपी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं का रिकॉर्ड देखा
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) व जिले की महिला उत्पीड़न के म
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) व जिले की महिला उत्पीड़न के मामलों की प्रभारी डॉ. ख्याति गर्ग ने शनिवार दोपहर शहर कोतवाली आकर निरीक्षण किया। महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जानकारी लेकर विवरण नोट किया। हाल ही में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में चल रही विवेचना की प्रगति भी पूछी।
डीसीपी के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिस कर्मी चौकन्ने हो गए। शहर के दो अन्य थानों में भी इस संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. ख्याति गर्ग ने कोतवाली कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मेस आदि का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से भी पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में बैठकर महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों व कार्रवाई के संबंध में कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली। बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी लेकर विवेचना की प्रगति पूछी। कुछ देर रुकने के बाद वह कलेक्ट्रेट चली गईं। वहां सीडीओ डॉ. राजेंद्र पेंसिया व अन्य अधिकारियों से भी भेंट की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि डीसीपी को महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जिले का प्रभारी बनाया गया है। महिलाओं की शिकायतों पर प्रमुखता से ध्यान देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।