Move to Jagran APP

बदमाशों ने महिला को लूटकर पति को गोली मारी

संवाद सूत्र, जहानगंज : बेखौफ लुटेरों ने बरेली हाईवे पर बाइक सवार दंपती को रोक लिया। वि

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 03:01 AM (IST)
बदमाशों ने महिला को लूटकर पति को गोली मारी
बदमाशों ने महिला को लूटकर पति को गोली मारी

संवाद सूत्र, जहानगंज : बेखौफ लुटेरों ने बरेली हाईवे पर बाइक सवार दंपती को रोक लिया। विरोध करने पर पति को तमंचा से गोली मार दी। इसके बाद महिला से जेवर, नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी रिटायर्ड सैनिक सुरेश चंद्र शाक्य का पुत्र विनय कुमार (22) दोपहर को पत्नी ईश्वरी देवी, दो वर्षीय पुत्र प्रियांश को साथ लेकर बाइक से मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव चुनूपुर गढि़या स्थित ससुराल जा रहा था। बरेली हाइवे पर बंद हो हरियाली बाजार भवन के सामने पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर विनय को रोक लिया। इसी बीच पीछे बैठे बदमाश ने ईश्वरी देवी के गले से चेन खींच ली। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई। पत्नी से लूटपाट होते देख विनय अपनी बाइक छोड़कर बदमाशों से भिड़ गया। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से विनय पर फायर झोंक दिया। गोली हेलमेट से टकराकर फिसल गई। इसके बाद विनय के हेलमेट उतारते ही दूसरे बदमाश ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। इससे विनय लहूलुहान होकर गिर गया। पत्नी की चेन, अंगूठी व विनय की जेब से आठ हजार रुपये, चेन व अंगूठी भी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गये। ईश्वरी देवी घायल पति के पास रो रही थी। उसने मोबाइल से घटना की सूचना अपने ससुर को दी। कुछ देर बाद ही सुरेश चंद्र अपने छोटे पुत्र विनीत के साथ घटनास्थल पहुंचे। वह घायल बेटे विनय को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी त्रिभुवन ¨सह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रिटायर्ड सैनिक सुरेश चंद्र मूलत: जनपद एटा थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुइया के निवासी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.