दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, छह के खिलाफ मुकदमा
अपनी पत्नी को पति अपने स्वजन के साथ कार से मायके में छोड़ गया।
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, छह के खिलाफ मुकदमा
संवाद सूत्र, कमालगंज : अपनी पत्नी को पति अपने स्वजन के साथ कार से मायके में छोड़ गया। जब ससुराल ने कारण पूछा तो मारपीट कर दी। इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गांव गदनपुर आमिल निवासी रामकुमार शंखवार की पुत्री स्वाति ने अपने पति विवेक कुमार, जेठ टिंकू, जेठानी सावित्री देवी, ननद रीमा, सास लड़ेती देवी व चचिया ससुर सुखबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि उसकी शादी 19 फरवरी 2022 को जनपद मैनपुरी के सुल्तानगंज निवासी हीरालाल शंखवार के पुत्र विवेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। जिसकी शिकायत उसने फोन से पिता से की थी। 28 मई को पिता उसे घर बुला लाए थे। पंचायत होने के बाद ससुराल के लोग विदा करा ले गए। 29 जून को पति विवेक ने अपने स्वजन के कहने पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारा पीटा तथा कार में बिठाकर मायके में छोड़ गए। यहां उसके भाई गौतम कुमार तथा बहन कल्पना ने कारण पूछा तो उन लोगों के साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।