Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर क

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 06:14 PM (IST)
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया का जन्मदिन
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया सोनिया का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा ने कहा कि सोनिया के सिद्धांतों से पार्टी कार्यकर्ता सीख लें। उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम किया।

loksabha election banner

शहर के रेलवे रोड स्थित एक कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी में पार्टी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। वह चाहतीं तो स्वयं प्रधानमंत्री बनतीं, लेकिन उन्होंने सर्वोच्च पद छोड़कर संगठन में काम करने का निर्णय लिया और वरिष्ठ नेता मनमोहन ¨सह को दो बार प्रधानमंत्री बनाया। यही त्याग उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है। हम सभी लोग इसका अनुसरण करें। कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सोनिया गांधी को सर्वमान्य नेता बताया। वजी जमा खां, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि की मौजूदगी में डा. भानुदत्त शर्मा ने सोनिया के जन्मदिन पर केक काटा। वरुण त्रिपाठी को कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का प्रदेश संयोजक व अनुपमा को विभाग में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। रिजवान अली, हरजीत ¨सह, शिवाशीष तिवारी, राकेश सागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.