Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी का कैलेंडर घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के नगलादीना स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी प

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 07:03 PM (IST)
प्रियंका गांधी का कैलेंडर घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेसी
प्रियंका गांधी का कैलेंडर घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के नगलादीना स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई। जिले के प्रभारी व कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने पार्टी का कैलेंडर घर-घर पहुंचाने की घोषणा की, जिसमें प्रियंका गांधी के चित्र के साथ उनके कार्य व यात्राएं आदि दर्शायी गई हैं।

loksabha election banner

जिला प्रभारी ने कहा कि कैलेंडर के माध्यम से लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। कैलेंडर के चित्रों से पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर कैलेंडर शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला 'पुन्नी', पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविद अग्निहोत्री, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खालिद उस्मानी, रक्षपाल राजपूत, श्रीकृष्ण गौतम, दिनेश प्रताप, राकेश सागर आदि ने विचार व्यक्त किए। पूर्व शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, कैलाश यादव, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.