Move to Jagran APP

कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के नगलादीना स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST)
कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के नगलादीना स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि हर कार्यकर्ता अभियान में रुचि ले। ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाए।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए आवेदन करने वाले सभी लोग अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 10-10 हजार नए सदस्य बनाएंगे। न्याय पंचायत व ब्लाक अध्यक्षों की भूमिका अभियान में प्रमुख होगी। न्याय पंचायत स्तर तक यदि सभी लोग जुट गए तो लक्ष्य से अधिक सदस्य बनेंगे। जिले के सह संगठन प्रभारी व प्रदेश सचिव मनोज पटेल ने सदस्यता अभियान के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राजेंद्र नारायण मिश्रा, रमेश चंद्र कठेरिया, शकुंतला देवी, संदेश राजपूत, अरविद अग्निहोत्री, सुखपाल सिंह, दीपक मिश्रा, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने डालचंद्र कठेरिया, संतोष गुप्ता आदि के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.