Move to Jagran APP

पेट्रोलपंप पर एक व्यक्ति की पिटाई को लेकर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पूर्व विधायक के पेट्रोलपंप पर पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को एक व्

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM (IST)
पेट्रोलपंप पर एक व्यक्ति की पिटाई को लेकर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता
पेट्रोलपंप पर एक व्यक्ति की पिटाई को लेकर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पूर्व विधायक के पेट्रोलपंप पर पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को एक व्यक्ति की पिटाई कर दी और कर्मचारियों को भी धमकाया। इसको लेकर पूर्व विधायक के पुत्र व कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने पीछा कर पुलिस कर्मियों को पांचालघाट पुलिस चौकी पर रोक लिया। वहां जमकर विवाद हुआ।

loksabha election banner

फतेहगढ़ की सरह चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिपाहियों के साथ कार में पेट्रोल भरवाने गांव विजाधरपुर स्थित पूर्व विधायक सुरेश चंद्र सिंह यादव के पेट्रोलपंप पर गए थे। वहां पुलिस कर्मियों का पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर एक अन्य ग्राहक से विवाद हो गया। पुलिस कर्मियों ने ग्राहक की पिटाई कर दी। पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने जब हस्तक्षेप किया तो उन्हें भी फटकार दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक के पुत्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस कर्मी वाहन में बैठकर जाने लगे। कौशलेंद्र ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कार नहीं रोकी। इस पर कौशलेंद्र सिंह ने अपनी कार पुलिस कर्मियों के पीछे लगा दी। पांचालघाट पुलिस चौकी के सामने उन्होंने पुलिस की कार रोक ली। इसके बाद जमकर विवाद हुआ। बाद में कार्रवाई के डर से पुलिस कर्मी बैकफुट पर आ गए और अपनी गलती मानने लगे। तब जाकर मामला रफादफा हुआ। विवाद में पथराव, मां-बेटे घायल

जासं, फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली में सोमवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव कर दिया गया। इस घटना में सुनीता देवी और उनका पुत्र नितिन घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नितिन ने मोहल्ले के पंगा और उसके भाई नन्हें के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। नितिन ने बताया कि वह छत पर खाना खा रहा था। अचानक लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे उसकी मां और वह घायल हो गया। उधर पुलिस ने देर रात दो युवकों को पकड़ लाई। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अभद्रता के विवाद में पांच घायल

संवाद सूत्र, नवाबगंज : गाली गलौज के विवाद में लाठी डंडे चलने से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया और दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

गांव बलीपुर निवासी सुखेंद्र सिंह सोमवार शाम गांव में रखी होलिका पर आखत डालने गए थे। पहले से खड़े गांव के उमेंद्र सिंह से रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के स्वजन मौके पर पहुंचे। लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से सुखेंद्र सिंह, उनके पिता अवधेश सिंह, भाई विजेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष से उमेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा देवी घायल हो गईं। सुखेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उमेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, गुडडू, शिवम कुमार व उमेंद्र सिंह की तहरीर पर अवधेश सिंह, सुखेंद्र सिंह, चंदू सिंह व चंटू सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। उमेंद्र व विजेंद्र को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.