Move to Jagran APP

मंचन नहीं, भोग लगाकर मनाया भगवान राम का जन्मोत्सव

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद कोविड-19 के नियमों का पालन करने को इस बार शहर में रामलील

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:20 PM (IST)
मंचन नहीं, भोग लगाकर मनाया भगवान राम का जन्मोत्सव
मंचन नहीं, भोग लगाकर मनाया भगवान राम का जन्मोत्सव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोविड-19 के नियमों का पालन करने को इस बार शहर में रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। श्रीरामलीला मंडल की ओर से सरस्वती भवन में श्रीराम विविध कला केंद्र के कलाकार रामायण का पाठ कर रहे हैं। शुक्रवार रात स्वरूपों को भोग लगाकर व केक काटकर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया।

loksabha election banner

रामलीला मंचन के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भगवान के जन्म की लीला होनी थी। श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप सजाए। भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया। कलाकारों की ओर से हॉल को गुब्बारे से सजाकर केक काटा गया। मटरलाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। अशोक मिश्रा, पं.शांति स्वरूप त्रिपाठी, अंशित दीक्षित, मोहन दुबे, चंद्रप्रकाश शुक्ला, आशीष दीक्षित, रामजी, सत्यम व्यास आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.