टूटीं सड़कें, झूलता केबल अबंती नगर की बना पहचान
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर में किए गए विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगा गया है। इसकी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर में किए गए विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगा गया है। इसकी हकीकत देखनी है तो शहर के अबंती नगर आएं। यहां आपको सिर्फ टूटीं सड़कें, झूलता केबल और अन्ना मवेशी ही नजर आएंगे। इसके बाद भी नगर पालिका के अफसरों को यह सब नहीं दिखता है। दूसरी ओर विकास के नाम पर वोट लेने वाले सफेदपोश भी उन गलियों में रहने वाले लोगों का दर्द सुनने कभी भी नहीं जाते हैं। इसलिए वार्ड नंबर 41 में आने वाले अबंती नगर की पहचान टूटीं सड़कें, झूलता केबल बन चुका है।
मोहल्लवासियों कहना है कि पहुंचे रिक्शे से घर तक आसानी से पहुंच जाते थे, लेकिन अब रिक्शा चालक गलियों में अंदर नहीं आते हैं। क्योंकि, सड़कें टूटीं होने से रिक्शा पलट जाता है। वहीं झूलता केबल को बिजली विभाग के अफसरों ने कभी ठीक कराना उचित नहीं समझा। नलकूप का पाइप लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नाली में बह जाता है। इस कारण प्रेशर नहीं बना पता और घरों की टोटियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। नागरिकों का दर्द
गढ़ी मुकीम खां निवासी शाहिदा बेगम ने बताया कि मोहल्ले में बिजली के कनेक्शन हैं। लोग बिल भी देते हैं, इसके बावजूद पोल नहीं लगे। लोगों को मजबूरन दूर से केबल खींचना पड़ा। केबल लटकता रहने से बच्चों के खतरा बन चुका है। खुशनुदी बेगम ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत कराई जानी चाहिए। गंदगी की भी समस्या रहती है। पानी की लीकेज प्राथमिकता के आधार पर बंद कराई जाए, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। इन समस्याओं पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। मो. एहसान ने बताया कि टूटी सड़कों की वजह से आने-जाने में दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में तो गड्ढों में पानी भर जाता है। कुछ गलियों में कीचड़ भर जाता है, जिससे निकलने में दिक्कत होती है। उन्होंने बिजली पानी व सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की। हाता बारा खां निवासी मो. वसीम ने कहा कि वार्ड में कई समस्याएं हैं। जिन पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। पालिकाध्यक्ष को भी समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। सफाई कर्मियों को नियमित काम करना चाहिए, जो नहीं कर रहे। उन्होंने पानी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने एक माह का मांगा समय
सभासद मुनजरीन बेगम ने बताया कि उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को समस्याओं से अवगत करा दिया है। उन्होंने एक माह का समय मांगा है। वार्ड के पांच हैंडपंप खराब हैं। सफाई की भी समस्या है। टूटी सड़क शीघ्र बनेगी। उन्होंने राशन में घटतौली होने की भी शिकायत की।