Move to Jagran APP

दिव्यांगों को उपकरण देकर भाजपाइयों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से मनाए

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:22 PM (IST)
दिव्यांगों को उपकरण देकर भाजपाइयों ने मनाया मोदी का जन्मदिन
दिव्यांगों को उपकरण देकर भाजपाइयों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि तुरंत निर्णय लेने की क्षमता से ही मोदी के विरोधी पस्त हो गए और देश की तरक्की में ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं।

loksabha election banner

विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि 17 सितंबर 1950 को जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। युवाओं को उनके संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। मोदी के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक निर्णय से देश तरक्की के मार्ग पर बढ़ रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक बनने के साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने बचपन से ही देश सेवा का संकल्प लिया था और प्रधानमंत्री बनने के बाद वह प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी। प्रांतीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, शिवांग रस्तोगी, बीएस चौहान आदि मौजूद रहे। 19 दिव्यांगों को व्हील चेयर, 18 को कान की मशीन व 20 लोगों को छड़ी भेंट की गई। फतेहचंद्र वर्मा, सुनील कुमार चक, विजय गुप्ता, प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक के नेतृत्व में लिजीगंज अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना, सुमन राठौर, मदीना बेगम, परवीन बेगम, शहनाज बेगम आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.