Move to Jagran APP

युवाओं में जोश भरेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंक रही भाजपा ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 06:18 PM (IST)
युवाओं में जोश भरेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव
युवाओं में जोश भरेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंक रही भाजपा ने अपने सभी दिग्गज मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार दोपहर यहां भाजयुमो के युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पंडाल में आठ से 10 हजार युवाओं के बैठने की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दोपहर को आएंगे। मंच व पंडाल बनाने का काम दोपहर को भी जारी रहा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री शिवसिंह भदौरिया आदि ने पंडाल की तैयारियां देखीं। 30 गुणा 20 के मंच पर सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कुल 16 लोग प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहेंगे। पंडाल में आठ से 10 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था का दावा किया गया है। दोपहर को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें 24 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर व्यवस्था की रूपरेखा तय की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने देर शाम यहां पहुंचकर पार्टी कार्यालय में बैठक की। एमएलसी व जिले के संगठन प्रभारी डा. अरुण पाठक, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.