कमल संदेश बाइक रैली से भाजपाइयों ने दिखाई ताकत
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शनिवार को कमल संदेश्
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकालकर ताकत दिखाई। रैली में सत्ता की पूरी हनक दिखी। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ की मौजूदगी में रैली मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई, ट्रैफिक भी रुकवा दिया गया। इस दौरान सांसद व अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सपा, बसपा व कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को जमकर कोसा।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर सब्जीमंडी में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, नागेंद्र ¨सह राठौर, अमर ¨सह खटिक, सत्यपाल ¨सह राठौर, जिलाध्यक्ष भूदेव ¨सह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर में बाइकों से शहर की ओर रवाना हुए। रैली के आगे लोडर पर लगे माइक से जिला महामंत्री शैलेंद्र ¨सह राठौर, रूपेश गुप्ता, शिवांग रस्तोगी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश दे रहे थे। सभी नेता बाइकों पर सवार थे। रैली गुरुगांव देवी मंदिर, बीबीगंज, रकाबगंज, तिकोना, पक्कापुल, किराना बाजार, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालगेट, आवास विकास होते हुए फतेहगढ़ चौराहे पर पहुंची। वहां से डीएन डिग्री कालेज पहुंचकर समापन हुआ। सांसद राजपूत ने कहा कि पिछली सरकारों में आपराधिक घटनाएं चरम पर थीं। भाजपा सरकार में अपराध नियंत्रित हुए हैं। अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, जिले के प्रभारी प्रकाशपाल, वीरेंद्र ¨सह राठौर, दिनेश कटियार, विमल कटियार, प्रदीप सक्सेना, चेयरमैन सुनील चक, मिथलेश अग्रवाल, प्रांशुदत्त द्विवेदी, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, पियूष त्रिपाठी, अरशद मंसूरी आदि ने स्वागत किया।
......
हिदायत के बावजूद नहीं पहने हेलमेट
भाजपा प्रांतीय नेतृत्व ने रैली में सभी बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी थी। पार्टी की बैठकों में भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बावजूद गिने-चुने कार्यकर्ता ही हेलमेट पहने थे। वरिष्ठ नेता भी जिन बाइकों पर बैठे थे, उनके चालक भी हेलमेट नहीं लगाए थे।
जिलाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
अर्रापहाड़पुर मंडी से रैली प्रारंभ होते ही अव्यवस्था होने लगी। इस पर जिलाध्यक्ष भूदेव ¨सह राजपूत ने माइक से कहा कि व्यवस्था न बिगाड़ें। वह सभी को पहचानते हैं। व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
भोजन के लिए छीना-झपटी
कार्यकर्ताओं के लिए सातनपुर मंडी व डीएन डिग्री कालेज में भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर छीना-झपटी हुई। अलीगंज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भी मंडी में ही लंच पैकेट की व्यवस्था थी, लेकिन वहां भी छीना-झपटी मच गई। बाद में अलीगंज के कार्यकर्ताओं से फतेहगढ़ में लंच पैकेट लेने के लिए कहा गया। सिटी मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज व कई थाना प्रभारी रैली की व्यवस्था में जुटे रहे।