Move to Jagran APP

विधायक के करीबी भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर बोला हमला

भाजपा की ओर से निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे विधायक के करीबी भाजपा नगर उपाध्यक्ष व नर्सिंगहोम संचालक विनोद अग्निहोत्री को बाइक मिस्त्री व उनके परिजनों ने बुधवार दोपहर पीट दिया। वह बचने को भागे तो उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। आरोपित उन्हें घर में घसीट ले गए और बंधक बना लिया। जिससे वह घायल हो गए। जानकारी होने के पहुंचे पार्टी नेताओं ने थाने में हंगामा काटा। आरोपितों में शामिल युवक को छुड़ाने पहुंचे दुकानदार को जमकर फटकारा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक मिस्त्री व उसके परिजनों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:20 AM (IST)
विधायक के करीबी भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर बोला हमला
विधायक के करीबी भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर बोला हमला

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा की ओर से निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे विधायक के करीबी भाजपा नगर उपाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री को बाइक मिस्त्री व उनके परिजनों ने बुधवार दोपहर पीट दिया। आरोपित उन्हें घर में घसीट ले गए और बंधक बना लिया। जिससे वह घायल हो गए। जानकारी होने के पहुंचे पार्टी नेताओं ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बाइक मिस्त्री व उसके परिजनों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी निवासी विनोद अग्निहोत्री भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। उनका चौक स्थित बाबू जी गली में नेहा नर्सिगहोम है। विनोद की गिनती सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के नजदीकियों में होती है। बुधवार दोपहर विनोद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र से शुरू होने वाली पार्टी की गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। उनके साथ युवक सचिन दीक्षित भी था। यात्रा टाउनहाल पर पहुंचने की जानकारी पाकर विनोद ने मोहल्ला रकाबगंज में टाउनहाल जाने के लिए बाइक मोड़ी। रास्ते में बाइक मिस्त्री दीपक उर्फ पप्पी पाल की दुकान पर बाइकें सड़क पर ही खड़ी थीं। विनोद ने बाइकें हटाने को कहा। इसी पर विवाद हो गया। इसके बाद विनोद पर हमला बोल दिया गया। उनकी जमकर पिटाई की गई। वह बचकर भागे तो उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। झगड़े की जानकारी पाकर भाजपा जिला मंत्री अन्नू गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिला प्रवक्ता शिवांग रस्तोगी, राजीव मिश्रा, नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर आदि लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बाइक मिस्त्री पप्पी पाल, उनके पुत्र मोहित, शिवम व गांव नूरपुर जसमई निवासी कृष्णकांत को हिरासत में ले लिया। कृष्णकांत को छुड़ाने पहुंचे मुन्नालाल चौरसिया के पुत्र से भाजपाई थाने में भिड़ गए और हंगामा हो गया। विनोद अग्निहोत्री का लिजीगंज हास्पिटल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने पप्पी पाल, उनके पुत्र मोहित, शिवम, भाई सुशील उर्फ गुड्डू, विकास, जितेंद्र व अनिल के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उन्होंने घर में खींचकर जान से मारने के लिए गला दबाने व मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी डॉ.विनय प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.