सहायक अध्यापिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
संवाद सूत्र जहानगंज प्राथमिक विद्यालय झांसी में तैनात सहायक अध्यापिका ने घर के कमरे में दुप
संवाद सूत्र, जहानगंज : प्राथमिक विद्यालय झांसी में तैनात सहायक अध्यापिका ने घर के कमरे में दुपट्टे से कुंडे में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह सात बजे तक अध्यापिका के न उठने पर गृहस्वामी के पुत्र ने खिड़की में झांक कर देखा। उसने सूचना स्वजन व पुलिस को दी। स्वजन के इंतजार में शव साढ़े तीन घंटे तक लटका रहा।
प्राथमिक विद्यालय झंसी में तैनात सहायक अध्यापिका 25 वर्षीय आरती कस्बे के किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली। आरती कानपुर देहात की कोतवाली रसूलाबाद के गांव अंगदपुर रहने वाली थीं। वह दो वर्ष से यहां रह रही थीं। मंगलवार सुबह गृहस्वामी कल्लू कटियार के पुत्र हर्ष ने सुबह सात बजे तक न उठने पर खिड़की से झांककर देखा तो अध्यापिका फंदे पर लटकी थी। जिस पर गृहस्वामी ने तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को देकर अध्यापिका के स्वजनों को जानकारी दी। पिता राजेश यादव, मां सुधा देवी, बहन वंदना, भाई अनुराग अन्य स्वजन के साथ आ गए। पिता ने थानाध्यक्ष को बताया कि पुत्री दो वर्ष किराये के मकान में रहकर शिक्षण कार्य कर रही थी। दारोगा विवेक कुमार राणा ने लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान बताया गया कि अध्यापिका वर्तमान समय में अविवाहित थी। सोमवार को उसके पिता के साथ कुछ लोग शादी के लिए देखने आए थे। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।