फर्रुखाबाद में एक-दो दिन में अशोक कुमार मीणा संभाल लेंगे पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शासन ने मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। उनकी जग
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शासन ने मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। उनकी जगह जनपद सहारनपुर के एसपी ग्रामीण को जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एक दो दिन में वह कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जनपद में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार मिश्रा की तैनाती 19 फरवरी 2019 को हुई थी। वह जनपद में 21 माह रहे। अगले वर्ष वह सेवानिवृत्त होने को हैं। शासन ने मंगलवार शाम उनका तबादला पुलिस अधीक्षक प्रशासन के पद पर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के लिए कर दिया। उनकी जगह जनपद सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार मीना को जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया। अशोक कुमार मीना 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह राजस्थान के मूल निवासी हैं।
खेत में बछड़ा छोड़ने पर युवक को पीटा, फायरिग
संवाद सूत्र, नवाबगंज : गांव गढि़या बबुरारा निवासी सत्यम कुमार सोमवार रात साढ़े सात बजे अपने खेत में खड़ी आलू की फसल की सिचाई कर रहा था। उसी समय गांव के ही नामजद युवक ने आलू की फसल में बछड़ा छोड़ दिया। सत्यम द्वारा खेत में बछड़ा छोड़ने पर आपत्ति करने पर दबंग ने गाली गलौज किया। विरोध करने पर दबंग व उनके साथियों ने सत्यम को लाठी डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर लोगों के आने पर दबंग ने असलहे से फायर किए। जिसमें सत्यम बाल बाल बच गए। थाने आकर सत्यम ने गांव के ही नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पूर्व नौसैनिकों की समस्याओं पर होगा विचार
जासं, फर्रुखाबाद : एसोसिएशन ऑफ नेशनल वेटरंस की ओर से आगामी चार अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के संयोजक लेफ्टीनेंट उदयवीर सिंह ने बताया कि इसमें सेवानिवृत्त व शहीद नौसैनिकों के परिवारों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। उनके कल्याण की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।