फर्जी शिकायतों से परेशान होकर की थी अंजू की हत्या
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद छोटे भाई की पत्नी की गला काटकर हत्या करने के बाद हत्यारो
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : छोटे भाई की पत्नी की गला काटकर हत्या करने के बाद हत्यारोपित जेठ शुक्रवार रात फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचा था। उसने पुलिस को जब बताया कि वह अंजू का कत्ल करके आया है तो महकमे में हलचल मच गई। उसने पुलिस को बताया कि फर्जी शिकायतों से परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया।
शुक्रवार देर शाम फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला रमपुरा निवासी रामपाल यादव की पत्नी अंजू देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके जेठ ²गपाल सिंह यादव उर्फ राकेश ने की थी। हत्या करने के बाद राकेश ने छुरा घटनास्थल के पास डाल दिया था। देर रात पुलिस ने हत्यारोपित की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया। मृतका के पति रामपाल यादव ने अपने बड़े भाई ²गपाल, छोटे भाई सोनपाल उर्फ रावेंद्र के अलावा परिवार के सजंय उर्फ बबलू, विक्की, पिटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपित ने बताया कि वह अविवाहित है। अंजू उसके हिस्से की भूमि हथियाना चाहती थी। इसी वजह से वह उनके खिलाफ गलत शिकायत कर मुकदमे दर्ज करा रही थी। एक मुकदमे में वह जेल गया, लेकिन गांव वालों ने उसकी जमानत करा ली। इसके बाद भी उसने झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिस पर वह खेत पर रहने लगा। वह अपने साथ एक बोरा और छुरी रखने लगा। छुरी से वह तरबूज काटकर खाकर खेत में सो जाता था। गांव में उसे जब अंजू देखती तो वह कहती थी यहीं हो, इस पर वह भाग जाता था, लेकिन शुक्रवार रात आठ बजे के करीब जब अंजू साइकिल से पहुंची तो वह अंजू को देखकर भागा नहीं। इस पर अंजू उससे झगड़ा करने लगी। मारपीट होने के बाद उसने छुरी से प्रहार कर अंजू का गला काट दिया और कोतवाली पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
अंजू के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को हत्यारोपित का चालान किया जाएगा। जयप्रकाश पाल, कोतवाली प्रभारी
हत्यारोपित बोला, घर बर्बाद होने का अफसोस
हत्यारोपित ²गपाल ने बताया कि अंजू के प्रति उसमें गुस्सा था। इसी वजह से उसने हत्या की, लेकिन घर बर्वाद होने का अफसोस है। वह गलती भी मान रहा है।
नामजद लोगों के स्वजन को हिरासत में लिया
अंजू की हत्या में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेठ ²गपाल की गिरफ्तारी कर ली गई। जब कि देवर को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके स्वजन को हिरासत में लिया गया है। इनमें दो किशोरी भी शामिल हैं।
महिला के शरीर पर मिली 24 चोटें
डॉ. सुमित कुमार ने शनिवार दोपहर अंजू का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में अंजू के शरीर पर 24 चोटें पाई गईं। उक्त चोटें धारदार हथियार की हैं। इनमें गर्दन, कंधे, दोनों हाथ, जांघ, पीठ में हैं। पहले पति को छोड़ आई थी
²गपाल ने बताया कि अंजू की शादी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा में युवक से हुई थी। शादी के बाद विवाद होने पर अंजू ने पहले पति को छोड़ दिया था। जेठ, देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
अंजू ने छह मई को जेठ, देवर समेत नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। 27 अप्रैल को आरोपितों ने हमला किया था। इस मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। महिला ने आरोपितों द्वारा धमकी दिए जाने की भी शिकायत की थी। शुक्रवार को महिला सेंट्रल जेल चौकी से लौट रही थी।