नजारत मालखाने में धूल से अटे शस्त्र देख एडीएम नाराज
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित न
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाने में धूल से अटे असलहे देख उन्होंने नाराजगी जताई। विभिन्न मदों में दिए गए लगभग 1.25 लाख से अधिक की धनराशि अग्रिम के तौर पर दर्ज देख उन्होंने इसकी वसूली कराने और अभिलेखों को इंडेक्सिग कर व्यवस्थित ढंग रखने व साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। आगामी पांच नवंबर को आयुक्त कानपुर मंडल का कलेक्ट्रेट का निरीक्षण प्रस्तावित है। उससे पूर्व सब कुछ ठीक करा लिया जाए। एडीएम ने बताया कि नजारत मालखाने में जब्त या सरेंडर किए गए एक स्टेनगन सहित 560 शस्त्र व काफी संख्या में कारतूस आदि जमा हैं। इनका रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। मालखाने में धूल व गंदगी हो रही थी। नजारत के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। रजिस्टर नंबर एक में 1,25,077 रुपये का अस्थाई अग्रिम दर्शाया गया है। इस धनराशि के सापेक्ष बिल जमा करने और शेष धनराशि की वसूली किए जाने के आदेश दिए गए। महालेखाकार की वर्ष 2014-15 तक की ऑडिट आपत्ति लंबित पाई गई। वहीं राजस्व परिषद की 22 ऑडिट आपत्तियां लंबित पाई गई। सभी के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित नहीं पाया गया। अल्मारियों में इंडेक्सिग नहीं पाई गई। कलेक्ट्रेट में निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी कर निस्तारण करने को कहा गया। विगत 16 दिसंबर को तत्कालीन अपर उपजिलाधिकारी सदर के निरीक्षण की अनुपालन आख्या न मिलने पर नाराजगी जताई गई। यह होते हैं नजारत के रजिस्टर
रजिस्टर नंबर एक : इस अपर अस्थाई अग्रिम का विवरण दर्ज किया जाता है। इसमें लगभग 1.25 लाख का अग्रिम दर्ज है।
रजिस्टर नंबर दो : अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन की व्यवस्था पर खर्च से संबंधित। इसमें 1.42 लाख रुपये अवशेष हैं।
रजिस्टर नंबर तीन : राजस्व गवाहों की खुराक से संबंधित। इसमें इस वर्ष कोई धनारशि जमा नहीं हुई।
रजिस्टर नंबर चार : शासन आने वाली धनराशि से संबंधित। इसमें 90,997 रुपये अवशेष हैं।
रजिस्टर नंबर पांच : इस में डबल लॉक का विवरण दर्ज रहता है।
रजिस्टर नंबर छह : इस पर डाक टिकटों का विवरण रखा जाता है। वर्तमान में 325 रुपये के डाक टिकट अवशेष हैं।
रजिस्टर नंबर सात : इस रजिस्टर पर उपरोक्त सभी रजिस्टरों का संयुक्त लेखा अंकित रहता है।