ऑक्सीजन सिलिडर लेकर अस्पताल पहुंची महिला
आरोप -सीएससी में हुई जांच में महिला पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज में निगेटिव -पेड़ के नीचे ल
आरोप
-सीएससी में हुई जांच में महिला पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज में निगेटिव
-पेड़ के नीचे लेटी रही महिला, सीएचसी में नहीं किया गया भर्ती संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: सांस लेने में दिक्कत होने पर महिला ऑक्सीजन सिलिडर संग अस्पताल पहुंची। यहां कोविड जांच में वह पॉजिटिव निकली। इस पर अस्प्ताल प्रशासन ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भर्ती न होने पर वह अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे लेट गई। एंबुलेंस आने पर वह तिर्वा चली गई। स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है, वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने महिला से भर्ती होने की बात कही थी, मगर वह अंदर नहीं आई। गांव सौसरापुर निवासी सदरूल निशा पत्नी मोहम्मद नसीम खान को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर मंगलवार वह स्वजन संग सिलिडर लेकर सीएचसी पहुंची। स्वजन का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उसे भर्ती नहीं किया। नतीजन महिला को पेड़ के नीचे लेटना पड़ा। आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि मेडिकल कॉलेज में जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव निकली। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम के प्रभारी डॉ. कुमार मैत्रिक का कहना है कि महिला की कोविड जांच हुई। इसमें वह पॉजिटिव आईं। इस पर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया कि महिला सिलिडर लेकर साथ में आई थी। डॉक्टरों ने उसे अंदर भर्ती करने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस के इंतजार में महिला बाहर ही लेटी रही। अंदर नहीं गई। एंटीजन जांच के संबंध में बताया वायरल का लोड कम होने के चलते सैंपल में नेगेटिव रिपोर्ट आ सकती है।